Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpबाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण हुआ, मंत्री, विधायक समेत रहे मौजूद

बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण हुआ, मंत्री, विधायक समेत रहे मौजूद


Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की कुचलवाड़ा कला ग्राम पंचायत में शनिवार रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सैकड़ो लोग मौजूद थे।

वही अतिथियों की मौजूदगी में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दरअसल यह अनावरण कार्यक्रम भामाशाह रामसिंह शक्तावत के जन्मदिन के मौके पर उनकी प्रेरणा और सहयोग से हुआ। इस मौके पर अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा पूर्व आईएएस शिवजीराम प्रतिहार समेत मौजूद थे। अतिथियों की मौजूदगी में बाबा साहब की प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। वही शक्तावत का जन्मदिन मनाया गया।

प्रतिमा अनावरण के बाद विधायक गोपीचंद के हाथों दलित वर्ग के लिए ग्राम पंचायत द्वारा अंबेडकर भवन एवं अंबेडकर सामुदायिक भवन के 8000 वर्ग फीट का अलग-अलग पट्टा जारी किया गया। अतिथियों का यहां माल्यार्पण एवं साफा बंधाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर सभी अतिथियों ने संबोधित किया। इस दौरान रामसिंह शक्तावत ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के जीवन सिद्धांत हमारे प्रेरणा के स्रोत व पथ प्रदर्शक है। 

यहां स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा हमें सही मार्ग दिखाइगी। इस मौके पर राजकुमार मीणा, रंगलाल मीणा, बहादुर वर्मा, ग्राम पंचायत प्रशासक छोटूलाल बैरवा समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

ऐसी लड़कियों से पीछा छुड़वा ले तो अच्छा होगा, कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष ने क्यों दी सलाह

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d