पिछले 54 वर्षों से जारी है परंपरा, 2 अक्टूबर को होगा समापन
Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आज के डिजिटल युग में भी पिछले 54 वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए गाँव बीजवाड़ में रामलीला का मंचन शुरू हो चुका है।
जबकि मौजूदा युग ऐसा है कि मोबाइल के एक क्लिक पर रामायण के हर भाग व प्रसंग आसानी से देखा और सुना जा सकता है। रामलीला मंडल के अध्यक्ष रामरतन जाट और संरक्षक जगदीश हवलदार ने बताया कि इस धार्मिक परंपरा को जारी रखना सभी के लिए कल्याणदायक है। इससे मौजूदा के साथ भावी पीढ़ी को संस्कार और शिक्षा मिलती है। इस साल भी नवरात्र के दौरान गाँव के बड़े बालाजी मंदिर में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला का शुभारंभ 20 सितंबर को गणेश पूजन के साथ हुआ। इस दौरान रविवार को नारद मोह की लीला और मनु-शतरूपा के तप से भगवान विष्णु को प्रसन्न करने की कथा का मंचन किया जाएगा।
यह आयोजन प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात 11:30 बजे तक चलेगा। इसका समापन 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन होगा।
ऐसी लड़कियों से पीछा छुड़वा ले तो अच्छा होगा, कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष ने क्यों दी सलाह


