Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के बीसलपुर बांध से पानी निकासी पिछले 74 दिनों से लगातार जारी है। वही एक बार फिर सोमवार को बीसलपुर बांध में पानी की आवक बड़ी है। इसके चलते अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए एक गेट और खोलना पड़ा।
बीसलपुर बांध से सोमवार सुबह 10:30 बजे रैडियल गेट नं 10 और 11 से 1-1 मीटर की ऊंचाई पर 6010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे कुल डिस्चार्ज 12020 क्यूसेक हो गया है। बीगोद स्थित त्रिवेणी केंद्र पर पानी का गेज 3.40 मीटर चल रहा है। जबकि त्रिवेणी का यही गेज सोमवार सुबह 6 बजे 2.60 मीटर था। हाल ही में हुई बारिश के चलते त्रिवेणी का गेज बढ़ा है और डेम के अतिरिक्त गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई है। बीसलपुर बांध से लगातार 74 दिनों से पानी की निकासी की जा रही है, जो एक रिकॉर्ड की ओर अग्रसर है। बांध का पूर्ण जल भराव आरएल 315.50 मीटर यथावत बना हुआ है।
पानी की निकासी से बांध के जल स्तर को नियंत्रित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गत 24 जुलाई से लगातार पानी की निकासी की जा रही है।
एसएमएस में झुलसने से 8 रोगी जिंदा जले, भीषण हादसे से दहल गई जयपुर


