Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसरकारी स्कूल की छात्राओं को व्यस्ततम इलाके में चाय लेने भेजा

सरकारी स्कूल की छात्राओं को व्यस्ततम इलाके में चाय लेने भेजा

लापरवाही की बानगी


Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शिक्षा विभाग के नियमों की अनदेखी करते हुए, एक सरकारी स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। देवली की आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय की करीब 10 से 12 साल की दो छात्राओं को बस स्टैंड के अति व्यस्त इलाके में चाय लेने के लिए भेज दिया गया।

जबकि बस स्टैंड में दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। छात्राओं ने गायत्री मंदिर के समीप एक चाय की दुकान पर पहुंचकर स्कूल के लिए चाय पैक कराई। दरअसल, यह बात तब सामने आई जब पड़ताल के दौरान छात्राओं ने बताया कि उन्हें बाईजी ने चाय लाने भेजा है, जिस पर वे सकपकाकर जल्दी से रवाना हो गईं। हैरानी की बात यह है कि यह विद्यालय ठीक उस स्थान पर स्थित है जहाँ ब्लॉक के सबसे बड़े अधिकारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) का दफ्तर है।

बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन को उच्च अधिकारियों की उपस्थिति का भी ख्याल नहीं रहा। यह मामला सोमवार को पता लगा है। इससे पहले भी कई बार बच्चों को भेजा गया हो तो उसका कोई हिसाब नहीं है। सीबीईओ देवली हरिनारायण ने इसे गलत बताया है और कहा है कि छात्राओं को चाय लेने के लिए नहीं भेजना चाहिए था, जरूरत पड़ने पर बाईजी को स्वयं आना चाहिए था। उन्होंने वे टोंक मीटिंग में जा रहे हैं। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से बात करेंगे।

एसएमएस में झुलसने से 8 रोगी जिंदा जले, भीषण हादसे से दहल गई जयपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d