Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशांतिनाथ भगवान के वार्षिक मेले के लिए नि:शुल्क बस यात्रा जाएगी

शांतिनाथ भगवान के वार्षिक मेले के लिए नि:शुल्क बस यात्रा जाएगी


Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सांखना स्थित शांतिनाथ भगवान के वार्षिक मेले के लिए 7 अक्टूबर को देवली से सांखना के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क बस यात्रा आयोजित की जा रही है।

समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि यह यात्रा मेहंदवास भगवान चन्द्रप्रभु और निमोला भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन तथा आचार्य वर्धमान सागर महाराज के संघ दर्शन, आहारचर्या कराते हुए सांखना भगवान शांतिनाथ के पहुंचेगी। उक्त यात्रा में दोपहर एक बजे रथ यात्रा, कलशाभिषेक और शाम को आरती होगी। वहीं इसके बाद वापस यात्रा की रवानगी होगी। बस यात्रा मंगलवार सुबह 7 बजे पुलिस थाने के पास और सुबह 7:30 बजे पार्श्वनाथ मंदिर पटेल नगर से रवाना होगी। यात्रा में वाहन के पुण्यार्जक नेमीचंद जैन, संजय पापड़ीवाल, ललित सोनी, कन्हैयालाल डोसी और पदमचंद जैन हैं।

एसएमएस में झुलसने से 8 रोगी जिंदा जले, भीषण हादसे से दहल गई जयपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d