Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsघर में घुसकर पति के सामने पत्नी का अपहरण और मारपीट

घर में घुसकर पति के सामने पत्नी का अपहरण और मारपीट

4 महीने की गर्भवती महिला को कार में डालकर ले गए बदमाश, मामला दर्ज


Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के ईटुन्दा गाँव में एक हाल ही में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ बदमाशों ने एक घर का दरवाजा तोड़कर घुसपैठ की और पति के सामने उसकी 4 महीने की गर्भवती पत्नी का अपहरण कर लिया।

मामले में अनिल कुमार कंजर ने पुलिस थाना हनुमान नगर में दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि यह घटना गत 4 अक्टूबर की है। इस दिन सुबह करीब 4 बजे जब वह और उनकी पत्नी संजना घर में सो रहे थे, तभी दिनेश, रवि, जख्मी, राहुल (सभी पुत्र कानाराम), और बंटी (निवासी दूनी) सहित अन्य लोग जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। बदमाशों ने पहले अनिल के साथ मारपीट की और फिर उसकी पत्नी संजना को पकड़कर घसीटा और कार में डालकर अपहरण कर ले गए।

प्रार्थी ने पत्नी संजना के 4 महीने के गर्भवती होने उल्लेख करते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने अनिल कंजर की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हीरालाल नागर ने बच्चे को दिए मोबाइल नम्बर, ‘खई भी बात हो म्हने फोन कर दिजे’, देखिए Video

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d