Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमौसम में बदलाव : पंखों की धीमी हुई रफ्तार

मौसम में बदलाव : पंखों की धीमी हुई रफ्तार

“सुबह शाम हल्की ठंड की दस्तक”


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अब दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड ने लोगों को मौसम के बदलाव का अहसास कराना शुरू कर दिया है। जहाँ पंखों की रफ्तार अब धीमी-धीमी थमने लगी है।

वहीं सुबह एवं देर रात गुलाबी ठंड का एहसास लोगों को होने लगा है। हालाँकि अभी भी रात को सोते समय पंखे चलाने पड़ रहे हैं, लेकिन देर रात मौसम ठंडा होने पर पंखों को बंद करने पर लोग मजबूर हैं। इससे पहले, कूलर और एसी का इस्तेमाल लगभग पूरी तरह थम चुका है। दिन के समय की बात करें तो, सुबह 11 से 12 बजे तक की धूप भी अब लोगों को नहीं अखर रही है, बल्कि हल्की धूप अब लोगों को पसंद आने लगी है। इस तरह सर्दी की दस्तक का लोगों को एहसास होने लगा है। ऐसे बदलते मौसम में, महिलाओं को विशेष रूप से अपने छोटे बच्चों को मौसम की मार से बचाना पड़ रहा है। इसी मौसम की संधि में लोग ज्यादा बीमार होते हैं।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। गर्मी के भोजन से बोरियत महसूस होने लगी है।

बुजुर्ग महिला के पैरों के पंजे काटने का खुलासा, जानिए आरोपियों क्यों की यह वारदात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d