Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा पर स्थित टीकड़ गांव के समीप बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक टीकड़ निवासी दिनेश पुत्र उदय लाल मीणा है। बताया गया कि दिनेश रात करीब 9 बजे होटल से पैदल अपने घर की ओर आ रहा था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। देर रात शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जिसका गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश एक होटल पर काम करता था।



