Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअन्नपूर्णा रसोई में चोरी : कंप्यूटर, सिलेंडर सहित सामान पार

अन्नपूर्णा रसोई में चोरी : कंप्यूटर, सिलेंडर सहित सामान पार

हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दी


Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव स्थित अन्नपूर्णा रसोई में चोरी होने का गुरुवार को मामला सामने आया है।

इसे लेकर गुरुवार को अन्नपूर्णा रसोई की अध्यक्ष सुशीला देवी ने हनुमान नगर थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि ऊंचा स्थित अन्नपूर्णा रसोई गत 20 अक्टूबर से अवकाश के चलते बंद थी। लेकिन गुरुवार को आसपास के लोगों ने अन्नपूर्णा रसोई में चोरी होने की सूचना दी।

सूचना पर रसोई की अध्यक्ष सुशीला देवी और कंप्यूटर ऑपरेटर मनीषा योगी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि चोरों ने यहां से कंप्यूटर सीपीयू, एलईडी, कैमरे, माउस, कीबोर्ड चुरा लिया। इसी तरह गैस सिलेंडर की तीन टंकी, माइक्रोवेव मशीन, तेल का पीपा, भगोना समेत अन्य बर्तन भी चोर चुराकर ले गए। सूचना पर पहुंची हनुमान नगर पुलिस ने मौका देखा और रिपोर्ट लेकर जांच में जुट गई है।

छोटी सी वजह के कारण बड़े भाई का सिर कुल्हाड़ी से फाड़ दिया, रोंगटे खड़े कर देगी घटना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d