Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगर्म कपड़ों के साथ छतरी व रेनकोट भी निकले, बारिश जारी

गर्म कपड़ों के साथ छतरी व रेनकोट भी निकले, बारिश जारी

शुरुआती ठंड का असर


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली के बाद तापमान में गिरावट के साथ लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू ही किया था, वहीं सोमवार सुबह से लगातार चल रही बारिश ने ठंडक को और भी तेज़ कर दिया है।

इस अनोखे मौसम में देवलीवासियों को स्वेटर के साथ छतरी और रेनकोट का सहारा लेना पड़ा, जो अक्टूबर के अंत में एक असामान्य स्थिति है। बता दें कि रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिसने ठंड का अहसास कराया। लेकिन सोमवार सुबह से ही मध्यम गति की बारिश ने सड़कों पर पानी बहा दिया। यह बारिश सुबह 9 बजे तक जारी रही। इस कारण स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों और व्यापारियों को छतरी और रेनकोट के बिना बारिश से बचना मुश्किल हो गया।

सुबह 9 बजे का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस रिकॉर्ड बारिश ने मौसम को और ठंडा कर दिया है, जो दीपावली के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस रिकॉर्ड तोड़ बारिश के चलते इस बार लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। शहर में गर्म कपड़ों की दुकानें पहले ही सज चुकी हैं, लेकिन बारिश ने छोटे बच्चों के लिए गर्म कपड़े पहनना अनिवार्य कर दिया है। वही बारिश और शुरुआती ठंडक से लोगों की दौड़ धीमी हो गई।

मंत्री किरोड़ी लाल का ‘भौकाल’ रूप देखकर कांप गए लोग, शव नहीं देने पर प्राइवेट हाॅस्पिटल पर जमकर बरस गए बाबा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d