Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा देवली मंडल की रविवार शाम शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर की अध्यक्षता सामुदायिक भवन अंबेडकर सर्कल पर बैठक आयोजित हुई।

 

दरअसल मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा इस दीपावली पर मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए मिठाई, दीपक, बीज पटाखे, पूजन सामग्री भेजी गई। जिसे कार्यकर्ताओं के समक्ष खोला गया और शुभकामना संदेश सबको पढ़कर सुनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भी दीपावली की शुभकामना दी ओर आभार व्यक्त किया। बैठक में दीपावली स्नेह मिलन समारोह मानने का निर्णय लिया गया। आत्मनिर्भर देश विषय पर विचार विमर्श भी किया।

इसके अलावा स्वदेशी अपनाओ के पोस्टर भी दुकानों पर लगाए गए एवं लोगो को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंडल महामंत्री उमाशंकर खूटेंटा, प्रमोद मंगल, उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी दिनेश जैन, नवीन ग्वाला, मीडिया प्रभारी सुमित गौतम, नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, नंदसिंह शक्तावत, कुणाल साहू, कुलदीप सेन, सुनील जैन, अनिल, शिवजीलाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रोड़वेज बस और ट्रक की टक्कर में मची चीख पुकार, जानिए कैसे तेज बारिश के बीच हुआ हादसा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d