Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजयकारों के साथ जैन मुनि का मंगल प्रवेश, लोगों ने अगवानी की

जयकारों के साथ जैन मुनि का मंगल प्रवेश, लोगों ने अगवानी की

अष्टानिका पर्व के लिए श्रीफल भेंट


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन मुनि प्रणीत सागर महाराज का सोमवार को नासिरदा में हर्षोल्लास से मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर नासिरदा के जैन समाज ने उनकी अगवानी की।

महाराज प्रणीत सागर ने सुबह 6:30 बजे मालेड़ा से विहार किया और सुबह 9 बजे नासिरदा पहुँचे। महाराज के आगमन से जैन समाज के लोगों में उत्साह है। नासिरदा पहुँचने के बाद महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया और अपने प्रवचनों से समाज को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष जयकुमार, बाबूलाल जैन और समाज के अन्य सदस्यों ने मुनि से आगामी अष्टानिका पर्व नासिरदा में ही संपन्न करवाने का आग्रह किया।

समाज के लोगों ने भक्ति भाव से महाराज को श्रीफल भेंट किया। इसके बाद महाराज प्रणीत सागर की आहारचर्या ओमप्रकाश बाबूलाल के घर पर हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d