Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में 12 घंटे से जारी बारिश का दौर, धंधे चौपट

देवली में 12 घंटे से जारी बारिश का दौर, धंधे चौपट


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम ने सोमवार को एक बार फिर करवट बदली और देवली में अल सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया, जिसे दोपहर तक 12 घंटे से अधिक का समय हो चुका है।

लगातार जारी इस बारिश ने लोगों को अचानक ठंडक महसूस करने पर मजबूर कर दिया है, वहीं शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा है। दरअसल बारिश का यह दौर सोमवार सुबह करीब 3 बजे शुरू हुआ था। हालाँकि सुबह के वक्त कुछ देर के लिए बारिश थमी, लेकिन 5 बजे के बाद से यह लगातार जारी है, जिसे ‘झड़ी’ कहा जा रहा है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में कीचड़ हो गया है। पूरे दिन बारिश की झड़ी लगी रहने से आम जनजीवन और व्यापार प्रभावित हुआ है। लोग छतरी लगाए और रेनकोट पहने नजर आए। बाज़ारों में ग्राहकों की आवाजाही लगभग न के बराबर रही, जिससे व्यापारी मायूस दिखे।

Oplus_16908288

तापमान में आई इस अचानक गिरावट के चलते लोगों को अब ठंडक का एहसास होने लगा है और वे पूरे तथा गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर हो गए हैं। यह बारिश का दौर केवल देवली ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों में भी इसी तरह जारी है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के कई जिलों में सोमवार को इस तरह की बेमौसम बारिश का सिलसिला चल रहा है, जिसके अगले तीन दिन तक इसी तरह रहने की उम्मीद है।

बीजेपी नेता खेत में बना रहा था शारीरिक संबंध में, वायरल हो गया वीडियो, जानिए मामला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d