Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर ट्रस्ट देवली एवं श्रद्धालुओं की ओर से सोमवार को अन्नकूट का आयोजन किया जा रहा है।
ट्रस्ट से जुड़े टीकम सेन व सुनील कुमावत ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के तहत प्रसादी बनाई जा रही है। वहीं शाम 5 बजे भगवान के भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की जाएगी। इससे पहले भगवान शिव की आरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अन्नकूट महोत्सव हर वर्ष दीपावली पूजन के बाद आने वाले पहले सोमवार को किया जाता है।



