Deoli News 30 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निंबाहेड़ा विधायक और पूर्व मंत्री श्रीचंद्र कृपलानी का गुरुवार शाम देवली पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
कृपलानी अंता विधानसभा उपचुनाव के प्रचार-प्रसार से लौटते समय देवली में रुके थे। इस दौरान स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता उनसे मिले। बीसलपुर सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री श्रीचंद्र कृपलानी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत की और संगठन तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रधान पंचायत समिति देवली बनवारी लाल चौधरी, धाकड़ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस दरम्यान दोनों नेताओं ने गोपीपुरा में पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री नागर की एस्कॉर्ट कार से जान गवाने वाले मासूम के परिजनों से भी मुलाकात की।
मंदिर से प्रसाद खाया और परिक्रमा लगाते हुए चला गया भालू, हैरान कर इस अनोखे भक्त का वीडियो


