Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस समारोह हुआ

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस समारोह हुआ


Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में शुक्रवार को भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस एवं झंडा दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नवरत्न मित्तल ने की।

विद्यालय की गाइड चंद्रांशी महावर ने सभी छात्रों को राष्ट्रीय कैसर जागरूकता दिवस के उपलक्ष में कैंसर अवेयरनेस शपथ दिलाई। शारीरिक शिक्षक संजय सिंह राव, विजय सिंह और स्वाति श्रीवास्तव ने कैंसर जागरूकता रैली निकाल कर समाज में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। दीप्ति गुप्ता ने विद्यार्थियों को कैंसर अवेयरनेस तथा नो जंक फूड डे पर प्रेरक संबोधन दिया। कब-बुलबुल द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और कैंसर जागरूकता विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाए।

प्राचार्य नवरत्न मित्तल ने कहा, “स्काउट-गाइड आंदोलन विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, सेवा-भाव और जागरूक नागरिकता का विकास करता है। कार्यक्रम प्रभारी साबूलाल मीणा ने सभी बच्चों को झण्डा दिवस पर संबोधित। मुख्याध्यापक धर्मराज मीणा द्वारा सभी बच्चों को अल्पाहार वितरित कर कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d