Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाज़पुर विधायक गोपीचंद मीणा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के उद्देश्य से नगरीय क्षेत्र पुनर्गठन पर विस्तृत चर्चा के लिए नगरीय विकास मंत्री माननीय झाबर सिंह से मुलाकात की।

विधायक मीणा ने इस दौरान कोटड़ी एवं ऊँचा कस्बों को नगर पालिका का दर्जा देने की महत्वपूर्ण मांग मंत्री के समक्ष रखी। दोनों कस्बों की जनसांख्यिकी, भौगोलिक स्थिति एवं विकास की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताओं पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

विदेशी पर्यटकों ने सलमान खान की फ़िल्म के गाने पर किया डांस, हैरान कर देगा वीडियो


