Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअनिश्चितकालीन धरना जारी, जैन समाज ने दिया समर्थन

अनिश्चितकालीन धरना जारी, जैन समाज ने दिया समर्थन

मंत्री की एस्कॉर्ट कार से हुई दुर्घटना का मामला


Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गोपीपुरा निवासी हिमांशु धाकड़ के परिजनों को आर्थिक सहायता सहित अन्य मदद दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।

इस दौरान वक्ताओं ने सरकार की नीतियों को जमकर कोसा और मृतक बालक के परिजनों को तुरंत सहायता दिलाने की मांग की। इसे लेकर जैन समाज की ओर से पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना दे रहे लोगों को अपना समर्थन दिया। यहां पार्षद व समाज के भीमराज जैन ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है कि मंत्री की एस्कॉर्ट कार से दुर्घटना होती है और सरकार परिजनों की कोई सुध नहीं लेती। जबकि कई दिनों से यहां लोग अपनी मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।

Oplus_16908288

उन्होंने सत्ताधारी सरकार पर शासन के मद में चूर होने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार को चाहिए कि परिजनों की मांग के अनुरूप 50 लाख की आर्थिक सहायता और अन्य मांगें पूरी करे। लोगों का सब्र टूटे इससे पहले सरकार को मांगे पूरी करनी चाहिए। इस दौरान पार्षद पंकज जैन सर्राफ़, सत्यनारायण सरसड़ी समेत जैन समाज के लोग धरने पर बैठे रहे। उल्लेखनीय है कि गत 12 अक्टूबर को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की एस्कॉर्ट कार की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम हिमांशु धाकड़ की मौत हो गई थी।

विदेशी पर्यटकों ने सलमान खान की फ़िल्म के गाने पर किया डांस, हैरान कर देगा वीडियो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d