Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर में मत्स्य विकास अधिकारी के कार्यालय द्वारा फिश लेन्डिंग सेन्टर पर अंतर्राष्ट्रीय मत्स्य दिवस मनाया गया।
इस दौरान मत्स्य व्यवसायी, मत्स्य कृषक और मछुआरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में देवकी नन्दन सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने मत्स्य पालन संबंधित योजनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। दीनदयाल वर्मा मत्स्य क्षेत्रिक ने ऑनलाइन मत्स्य टेंडर प्रक्रिया के बारे में बताया, जिसमें रजिस्ट्रेशन, प्रतिभूति राशि जमा करना और टिक वेल्यु के अनुसार बोली लगाना शामिल है। वहीं राज्य स्तर पर ई-ऑक्शन पोर्टल का ऑनलाइन विमोचन जवाहर सिंह बैडम, राज्यमंत्री मत्स्य विभाग द्वारा किया गया।


