Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सकल दिगंबर जैन अग्रवाल समाज के तत्वावधान में आयोजित हो रहे श्री मज्जिनेन्द्र चौबीसी एवं पंच बालयति जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव को लेकर आगामी 10 दिसंबर को जैन मुनि प्रणीत सागर महाराज का मंगल प्रवेश देवली में होगा।
कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि देवली में अगले वर्ष आगामी 6 से 11 फरवरी को पंच कल्याणक महोत्सव आयोजित होगा, जिसे लेकर जैन मुनि का देवली में मंगल प्रवेश होने जा रहा है। कमेटी अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि मुनि प्रणीत सागर का मंगल प्रवेश 10 दिसंबर को राजकीय महाविद्यालय के सामने स्थित निजी अस्पताल के सामने से बैंड बाजों के साथ भव्य रूप से होगा। इस पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर समाज द्वारा तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समाज की दैनिक बैठक रात 8 बजे पार्श्वनाथ धर्मशाला में आयोजित होगी।



