Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इंडसइंड बैंक देवली शाखा में शाखा प्रबंधक पुलकित बड़जात्या ने तीन दर्जन से अधिक वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को एफडी प्रीमेच्योर विड्रॉल पेनल्टी वेवर और इंडस केयर प्रोग्राम के लाभों के बारे में बताया गया। यहां एक लाख 40 हजार 906 रुपए मूल्य वाले लाभों की जानकारी दी गई। इनमें स्वास्थ्य सुविधाएँ, फार्मेसी वाउचर, डायग्नोस्टिक, ओपीडी डिस्काउंट, एक वर्ष के लिए कॉम्प्लिमेंट्री स्मॉल या मीडियम लॉकर और शॉपिंग पर कैशबैक शामिल हैं। जागरूकता कार्यक्रम में स्टाफ सदस्य अंकुर कुमावत, करण सिंह, आर्चित, आयुष पंचोली, विशाल उपाध्याय और हर्षिता पारीक समेत उपस्थित थी।



