Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे एसआईआर अभियान के तहत भाग संख्या 69 में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने सम्मानित किया।
यह बीएलओ धनराज पाराशर शिक्षक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारदड़ा के है। एसडीएम कार्यालय में गुरुवार को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने बीएलओ के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक है और बीएलओ इसमें रीढ़ की हड्डी के समान कार्य करते है। इस मौके पर उपखंड अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी आशीष शर्मा भी मौजूद थे।



