Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationउपकोष कार्यालय में कैम्प शनिवार को, प्रमाण पत्र होंगे जमा

उपकोष कार्यालय में कैम्प शनिवार को, प्रमाण पत्र होंगे जमा


Deoli News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार के सभी पेंशनर एवं फेमेली पेंशनर जिन्होंने अपना जीवन प्रमाण पत्र अभी तक जमा नहीं कराया है। उनके लिए शिविर का 29 नवंबर को आयोजन किया जा रहा है।

ऐसे पेंशनर व फैमिली पेंशनर शनिवार को आयोजित शिविर में तहसील परिसर स्थित उपकोष कार्यालय देवली अपने जीवित प्रमाण पत्र के साथ अपने आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं पीपीओ की छाया प्रति के साथ उपस्थित होकर जमा करा सकते हैं। उपकोषाधिकारी कैलाश चंद बैरवा ने बताया कि 29 नवम्बर तक जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं कराने की स्थिति में पेंशनर की माह दिसंबर की पेंशन का भुगतान रोका जा सकता है। इसके अलावा पेंशनर संबंधित जानकारी के लिए देवली उपकोष कार्यालय से सम्पर्क भी कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d