Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsशहर के कोटा रोड पर ऑटो इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी और प्रयास

शहर के कोटा रोड पर ऑटो इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी और प्रयास


Deoli News 1 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित एक ऑटो इलेक्ट्रिक और वाहनों के वायरिंग वर्क की दुकान में रविवार रात छोटी सी चोरी और बड़ी वारदात का प्रयास हुआ। इस दौरान चोर दुकान में रखी थोड़ी-सी नकदी चुराकर ले गए।

जानकारी के अनुसार चोरी का यह प्रयास नितिन ऑटो इलेक्ट्रिक दुकान में हुआ। दुकान मालिक चंद्रप्रकाश कुमावत ने बताया कि प्रतिदिन की तरह उन्होंने रात 8:30 बजे दुकान बंद की और घर चले गए। सोमवार सुबह 6 बजे उन्हें पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी दुकान का शटर ऊंचा है। सूचना पाकर दुकान पहुंचने पर चोरी का प्रयास सामने आया। कुमावत ने बताया कि चोर यहाँ रखी थोड़ी बहुत मात्रा में रखी करीब 3 हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए। इसके अलावा चोरों ने दुकान में घूमकर अन्य सामानों की भी तलाशी ली। कुमावत ने बताया कि चोरों ने पड़ोसी के यहाँ लगा कैमरा भी तोड़ दिया, जिसका उद्देश्य शायद सीसीटीवी में कैद होने से बचना था।

Oplus_16908288

उन्होंने तुरंत हनुमान नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और वारदात की जानकारी ली। वहीं परिवादी ने चोरी व उसके प्रयास की रिपोर्ट थाने में दी है।

धौलपुर में पुलिस बनी बेटियों का सहारा, शादी में पुलिस ने दी यह सौगात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d