Deoli News 1 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में सोमवार को गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत काम करने पर ग्राम पंचायत चांदली क्षेत्र के भाग संख्या 69, 74 और 75 के बीएलओ एवं कार्य में सहायक के रूप में लगे कार्मिको एवं सुपरवाईजर का स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में शत प्रतिशत कार्य करने पर शंकर लाल सोनी (सुपरवाईजर) धनराज पाराशर, रमेश चंद मीणा, महावीर प्रसाद प्रजापति (बीएलओ) एवं सहायक के रूप में सुरेन्द्र कुमार बैरवा, शाहरुख खान, दिनेश बालावत, महावीर धाकड़, महावीर वर्मा, आशुतोष मीणा, गजेन्द्र सिंह मीणा, धीरज वैष्णव सभी का माला और साफा पहनाकर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय की और अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर रामकिशन मीणा (प्रधानाचार्य यथास्थान) रामस्वरूप डागर (एसएमसी अध्यक्ष) समेत मौजूद थे। इसी तरह पिछले दिनों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में कार्यरत कनिष्ठ सहायक कृष्णकांत मीणा की ओर से नगर पालिका क्षेत्र में शत प्रतिशत कार्य करने पर विद्यालय की ओर से सम्मान किया गया।



