Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceसर्दी के मौसम में भी पानी को "मोहताज" कॉलोनीवासी

सर्दी के मौसम में भी पानी को “मोहताज” कॉलोनीवासी


Deoli News 18 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित होटल राजभंवर के पीछे स्थित अंसारी कॉलोनी के निवासी इन दिनों पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं।

कॉलोनी के हालात इतने बदतर हैं कि सर्दी के इस मौसम में भी लोगों को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप है और लोगों को नलों में पानी के दीदार तक नहीं हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यदि कभी पानी की सप्लाई हो भी जाती है, तो वह महज 5 से 7 मिनट के लिए ही होती है। पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि उससे दैनिक उपयोग की सामान्य पूर्ति करना भी मुमकिन नहीं हो पा रहा है।

Oplus_16908288

कॉलोनी के हारून अंसारी, अशोक सिंधी, आकिब अंसारी और इमरान अंसारी सहित कई ने यह जानकारी दी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d