Desk News 19 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 20 दिसम्बर को मालपुरा आएंगे।
जिला प्रशासन की जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अपरान्ह 3ः15 बजे हैलिकॉप्टर से मालपुरा पहुचेंगे तथा अपरान्ह 3ः25 बजे गांधी पार्क के पास स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगें। इसके बाद मुख्यमंत्री मालपुरा हैलीपेड से जयपुर के लिए रवाना होंगे।


