Deoli News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित तारकेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को अमावस के मौके पर पौष बड़े का भोग लगाया गया।
मंदिर समिति संरक्षक कमल किशोर वेदी ने बताया कि मंदिर समिति के द्वारा जनसहयोग से तारकेश्वर महादेवजी के हलवे व पकोड़ी का भोग लगाया। भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित की गई। भोग चखने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कैलाश मीणा, रामकुमार मीणा, छोटू लाल शर्मा, मोतीलाल मीणा, विष्णु शर्मा, चतुर्भुज, चेतन शर्मा, सिद्धार्थ मीणा, रंजीत सिंह, अंतिमा मीणा समेत समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।



