Deoli News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड विद्युत निगम कार्यालय परिसर स्थित श्री साँवरिया सेठ मंदिर में शुक्रवार को अमावस पर ठाकुर जी का भंडारा खोला गया।

मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दानपात्र को खोलकर दान राशि की गणना शुरू की गई। दूसरी बार खुले इस भंडारे की गणना में कुल 8 हजार 676 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सम्पत सुवालका, सचिव केपी सिंह नरूका, सह सचिव पंकज सिंहल, सत्यनारायण सेन, अमित सिंह हाडा एवं मनराज योगी ने भी उपस्थित रहकर गणना कार्य को पूरा करवाया।


