Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमैथ्स ओलम्पियाड : जहाजपुर मॉडल स्कूल प्रथम व देवली सेकंड चैंपियन

मैथ्स ओलम्पियाड : जहाजपुर मॉडल स्कूल प्रथम व देवली सेकंड चैंपियन


Desk News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर् स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल जहाजपुर में आयोजित क्लस्टर लेवल C-1 मैथ्स ओलम्पियाड में मेजबान जहाजपुर मॉडल स्कूल ने जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि क्लस्टर की कुल 5 टीमों के बीच हुए इस मुकाबले के जूनियर वर्ग में जहाजपुर के दिनकर मीणा व शिवानी मीणा पहले, देवली मॉडल स्कूल दूसरे और हिंडोली मॉडल स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में भी जहाजपुर के विजय प्रताप सिंह व हिमांशु आलोरिया ने प्रथम स्थान झटका, जबकि हिंडोली दूसरे और तालेडा मॉडल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अब ये विजेता प्रतिभागी 22 दिसंबर को राशमी (चित्तौड़गढ़) में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्लस्टर C-1 का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि सीबीईओ शिखा राणा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में क्लस्टर इंचार्ज राजेंद्र कुमार निर्मल, गोवर्धन गोपाल और नरेश मीणा उपस्थित रहे।

मुख्य निर्णायक प्रभुलाल मीणा के साथ रामेश्वर लाल तेली, चंद्रप्रकाश मीणा और अमिता मूंदड़ा ने परिणामों की घोषणा की। मुख्य प्रभारी भागसिंह गुर्जर सहित स्टाफ सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में सीनियर प्रभारी कृष्ण बिहारी, सहायक अनिल कुमार मीणा तथा जूनियर प्रभारी मुकेश कुमार जोशी व सहायक वरुण कुमार जैन का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति सौपकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d