Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपर्यावरण और उद्यान की सुरक्षा का दिया भरोसा

पर्यावरण और उद्यान की सुरक्षा का दिया भरोसा


Deoli News देवली 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अटल उद्यान में आगामी फरवरी माह में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर चल रहा संशय अब दूर होता नजर आ रहा है। शुक्रवार को महोत्सव समिति के पदाधिकारियों और शहर के प्रबुद्ध जनों के बीच बैठक हुई।

Oplus_16908288

इस वार्ता में समिति ने विश्वास दिलाया कि आयोजन के दौरान उद्यान की हरियाली और पर्यावरण को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुँचने दी जाएगी। देवली के प्रबुद्ध जनों का पक्ष है कि किसी भी “धार्मिक आयोजन से ऐतराज नहीं, बस पार्क सुरक्षित रहे”। बैठक के दौरान पर्यावरण नवल मंगल ने खुलकर बात रखी। इस दौरान घीसालाल टेलर, सत्यनारायण और राजेंद्र शर्मा भी मौजूद थे। मंगल ने कहा कि किसी को पंचकल्याणक जैसे भव्य धार्मिक आयोजन से कोई आपत्ति नहीं है और शहर में ऐसे मांगलिक कार्य होने चाहिए।

सब की मुख्य चिंता केवल उद्यान की सुरक्षा को लेकर है। शहर का मुख्य पार्क है, लिहाजा यहाँ के पेड़-पौधों को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। आयोजन समिति का कहना है कि महोत्सव ईको-फ्रेंडली होगा। महोत्सव” पंचकल्याणक समिति के संयोजक पंकज सर्राफ, लकी सर्राफ और मंत्री अनिल ने आश्वस्त करते हुए कहा कि उद्यान के गार्डन क्षेत्र में मुनि के प्रवचन के लिए अस्थाई सभा स्थल बनाया जाएगा। गार्डन परिसर में प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। समाज के स्वयंसेवक यह सुनिश्चित करेंगे कि आयोजन स्थल पर गंदगी न फैले और पेड़-पौधे सुरक्षित रहें।

समिति ने यहाँ तक प्रस्ताव दिया कि यदि नगर पालिका पर्यावरण सुरक्षा के लिए कोई अग्रिम (सिक्योरिटी) राशि जमा कराना चाहे, तो समिति उसके लिए भी तैयार है। गौरतलब है कि बीते 5 दिसंबर को नगर पालिका की साधारण सभा में शहर के सभी उद्यानों को आयोजनों के लिए निशुल्क देने का निर्णय लिया गया था, जिसका काफी विरोध हुआ। इसे लेकर गुरुवार शाम नगर पालिका भवन में पुनर्विचार बैठक भी हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d