Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News5 जने गिरफ्तार, एलएनटी मशीनें और डंपर जब्त

5 जने गिरफ्तार, एलएनटी मशीनें और डंपर जब्त

अवैध पत्थर खनन और बजरी परिवहन पर प्रहार


Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दूनी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

थानाधिकारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरदारपुरा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से सफेद पत्थर (क्वार्टज) का खनन करते हुए दो डंपर, दो एलएनटी मशीनें और एक ट्रक प्लेटफॉर्म जब्त किया है। पुलिस ने मौके से अवैध खनन और परिवहन में लिप्त पांच आरोपियों रोहित पुत्र गोपाल सिंह मीणा थाना हनुमान नगर (टीकड), सागर पुत्र किशन मीणा (टीकड), देवेंद्र सिंह मीणा पुत्र दुर्गालाल मीणा (टीकड), कुलदीप पुत्र रामराज मीणा (भवानीपुरा) और वीरेंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह राजपूत (टोडाभीम) को गिरफ्तार किया है। बिना किसी वैध लीज के अवैध रूप से कीमती पत्थर निकालने के इस मामले में पुलिस अब मुख्य सरगनाओं की तलाश में अनुसंधान कर रही है।

इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई करते हुए रूणिजा रोड धारोला के पास से अवैध बजरी से भरी एक बिना नंबरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक पास के खेतों में खड़ी सरसों की फसल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर अवैध खनन और परिवहन के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है। इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d