Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविधायक को सौपा ज्ञापन, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

विधायक को सौपा ज्ञापन, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना


Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुकुट सिंह राणावत की अध्यक्षता में बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के विरोध में जारी धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी रहा।

बीसलपुर विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि बांध की ऊंचाई बढ़ाने से पूर्व में हुए विस्थापितों को पुनः विस्थापित का दंश झेलना पड़ेगा, वहीं कई गांव के हजारों लोगों को एक बार विस्थापित होना पड़ेगा। इस दौरान संघर्ष समिति के लोगों ने देवली आए क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर से भी मुलाकात की। विधायक ने आश्वस्त किया कि वह आपकी मांग को विधानसभा में रखेंगे तथा मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखेंगे।

धरना पर अंबेडकर विचार मंच के राजबहादुर वर्मा, कुलदीप मीणा, अमरसिंह, पूर्व कासीर सरपंच यादराम मीणा, अध्यक्ष मुकुंद सिंह राणावत, कालू कुमावत, उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी जांगिड़, बंशीलाल, उदय लाल कीर, धनराज मीणा, रामसिंह मीणा समेत कई गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d