Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskन्यायाधीश ने मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह का निरीक्षण किया

न्यायाधीश ने मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह का निरीक्षण किया


Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया टोंक ने गुरुवार को देवली में मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह देवली का मासिक निरीक्षण किया।

Oplus_16908288

विधिक सेवा समिति देवली के सचिव विजय गौड़ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 87 बालकों का रजिस्ट्रेशन मिला, जिसमें से 37 बालक उपस्थित पाए गए। जबकि शेष बालकों को उनके परिजनों द्वारा शीतकालीन अवकाश पर घर ले जाना जाहिर किया गया। न्यायाधीश द्वारा देवली स्थित मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, मानव सेवा संस्थान का निरीक्षण किया। संस्थान में भवन की स्थिति, बच्चों के लिए बिस्तरों आदि की पर्याप्त व्यवस्था, खेल कूद के लिए परिसर, बच्चों की शिक्षा के बारे में जानकारी, भोजन की गुणवत्ता, डाइट स्केल, भवन की साफ-सफाई, मनोविज्ञानी व स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d