Deoli News 25 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति सहित हिंदूवादी संगठनों द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं नरसंहार के विरोध में आक्रोश रैली 26 दिसंबर दोपहर एक बजे निकाली जाएगी।
विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री विशाल राव, सत्यनारायण साहू एवं अशोक मंडल ने बताया कि बांग्लादेश में उग्रवादी एवं उन्मादी कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हिंदू समाज पर किए जा रहे अत्याचार व नरसंहार तथा दीपू दास की नृशंस खुले आम जलाकर की गई हत्या के विरोध में एक संगठित आक्रोश रैली आयोजित निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज को दी गई खुली चुनौती है।
रैली के लिए बंगाली कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर पर दोपहर एक बजे सभी सनातन धर्म के लोग एकत्रित होंगे तथा वहां से उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे।


