Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय पांचाल लुहार समाज मंदिर श्रीसीतारामजी एवं श्रीविश्वकर्मा भगवान ट्रस्ट की बैठक शुक्रवार सुबह का 10 बजे गंगागुरिया बालाजी मंदिर देवली में ट्रस्ट अध्यक्ष महावीर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में मृत पदाधिकारी एवं निष्कासित पदाधिकारी की जगह रिक्त पदों पर निर्वाचन अवधि तक नियुक्तियों पर विचार किया जाएगा। इसी के साथ ट्रस्ट की अन्य गतिविधियों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।



