Deoli News 25 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंसारी वेलफेयर सोसाइटी कोटा द्वारा ऑल राजस्थान अंसारी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अंसारी दर्पण पुस्तिका का विमोचन 28 दिसम्बर को कोटा स्थित सेंट पॉल स्कूल के पास अंसारी पीएएस गार्डन में सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा।
देवली निवासी हारून अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के सदर सिराज अंसारी करेंगे। उक्त जानकारी सोसाइटी के जनरल सेकेट्री जहूर अहमद, ट्रेज़र मजीद अंसारी द्वारा दी गई है।


