Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpडूब क्षेत्र में पहुंचा विकास यात्रा रथ, सरकार की उपलब्धि गिनाई

डूब क्षेत्र में पहुंचा विकास यात्रा रथ, सरकार की उपलब्धि गिनाई


Deoli News 25 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास रथ यात्रा डूब क्षेत्र में पहुंचा।

इस दौरान नासिरदा उपतहसील के डाबर, मालेडा, बीज़वाड, नासिरदा पहुंचा। इस दौरान यात्रा प्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने उपस्थित लोगों को भाजपा सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां बताई और कहा कि किसान सम्मान निधि की राशि अब 3 हजार बढ़ाकर दी जा रही है व डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है। पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 21 करोड़ की योजना शीघ्र शुरू होने वाली है। पूर्व प्रधान बनवारी चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से सरकार ने रोड के जाल बिछाए हैं, उससे आवागमन की समस्या खत्म हो गई है।

Oplus_16908288

इस दौरान पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष पदम बीजवाड़, नारायण धाकड़, पोलूराम जाट, केदार गुर्जर, महावीर खाती, सत्यनारायण धाकड़, पिंटू जैन, जगदीश गुर्जर, हंसराज गुर्जर समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d