Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सरोली स्थित शिव शिक्षा समिति में सांसद खेल महोत्सव और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर खो-खो, कबड्डी और रस्सा-कस्सी सहित प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित इंदिरा प्रियदर्शिनी योजना में चयनित छात्राओं का सम्मान किया गया। समारोह में पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा और जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर सहित कई उपस्थित रहे। संस्था निदेशक डॉ. शिवजी लाल चौधरी ने अतिथियों का राजस्थानी परंपरा में स्वागत किया और सत्यनारायण तिवाड़ी ने मंच का संचालन किया।



