Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सहित सनातन संस्कृति से जुड़े लोगों ने गुरुवार को तुलसी दिवस पर बगीची के बालाजी मंदिर परिसर में तुलसी पूजन किया।
इस दौरान तुलसी माता को चुनरी ओढाई गई। इसी तरह तिलक लगाकर दीप प्रज्ज्वलित कर आरती व पूजन किया गया। वहीं लच्छा बांधकर मिश्री का प्रसाद चढ़ाकर मुंह मीठा करवाया गया। इसके अलावा तुलसी पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रहलाद सेन, सत्यनारायण साहू, विक्रम सिंह, विवेक सिंहल, पंडित दीपक उपाध्याय, गोविंद, कपिल जांगिड़, दीपक मेघवंशी, खेमचंद महावर उपस्थित थे।


