Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गुरु नानक नाम लेवा संगत देवली द्वारा 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
इस दौरान साहिबजादों की शहादत को कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इसे लेकर गुरुद्वारे में गत 7 दिनों से लगातार श्री सुखमणि साहिब के पाठ किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिरकत कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्य आयोजन के साथ इसका संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य रूप में शाम 4 बजे गुरुद्वारा साहिब से एक पैदल मार्च निकाला जाएगा। वाहेगुरु का सुमिरन करते हुए यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों जैसे छतरी चौराहा और ममता सर्कल से होता हुआ बस स्टैंड पहुंचेगा। पैदल मार्च के बस स्टैंड पहुँचने पर संगत द्वारा शाम व रात को सेवा का विशेष आयोजन किया गया है। इस दौरान कड़ाके की ठंड को देखते हुए बस स्टैंड पर गर्म दूध की छबील (स्टॉल) लगाई जाएगी, जहाँ लोगों और यात्रियों को प्रसाद के रूप में गर्म दूध पिलाकर सेवा की जाएगी।



