Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प रविवार को

नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प रविवार को


Deoli News 26 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में आगामी 28 दिसम्बर (रविवार) को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प आयोजित होगा।

उक्त निशुल्क कैम्प विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में लगेगा। ऑपरेशन के दौरान लैंस प्रत्यारोपण (बिना टाँके वाला) होगा। कैम्प सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगा। इस अवधि में रोगी निःशुल्क परामर्श ले सकेंगे। यहां रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। जबकि रोगियों के परिजनों को स्वयं के भोजन व रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। बता दें कि देवली का विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए भी कैशलेस उपचार की सुविधा है। जिसका लाभ सरकारी कर्मचारी व पेंशनर आसानी से ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d