Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के विरोध में राष्ट्रीय विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति द्वारा दिया जा रहा धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी है।
इसे लेकर समिति के प्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री रघु शर्मा सहित टोंक कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर अपनी मांगों से अवगत करवाया है। संघर्ष समिति ने ज्ञापन में बताया कि यदि बांध की भराव क्षमता में वृद्धि करने पर क्षेत्र के विस्थापितों और स्थानीय ग्रामीणों के सामने गहरा संकट खड़ा हो जाएगा। बांध की क्षमता एक मीटर बढ़ाने से बड़े पैमाने पर उपजाऊ भूमि और रिहायशी इलाके जलमग्न होने की आशंका है, जिससे हजारों परिवार प्रभावित होंगे। उधर, लगातार एक सप्ताह से धरना जारी रहने के बावजूद संघर्ष समिति के लोगों को शासन ओर प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।



