Deoli News 29 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय डे नाइट बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार शाम को समापन समारोह हुआ। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन नेमीचंद जैन ने की।
जबकि मुख्य अतिथि रामसिंह शक्तावत, पवन पारीक, राजकुमार मीणा एवं अतिथि डॉ. रतन शर्मा, डॉ. महेश जिंदल एवं प्रतियोगिता संयोजक व शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर सत्येन्द्र व्यास रहे। आयोजक डॉ. गौरव व्यास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दस अलग-अलग आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
यह हुए विजेता घोषित
इस दौरान U-15 बॉयज सिंगल्स में हिमांश देवली प्रथम, तनय देवली द्वितीय, अंडर-19 बॉयज सिंगल्स में रोहित चौधरी टोंक प्रथम, पीयूष विजय टोंक द्वितीय, अंडर 19 मेल्स डबल्स में प्रथम पीयूष और रोहित, द्वितीय जयेश और दीपेश रहे।
इसी तरह 19 से 30 वर्ग में प्रथम पीयूष, द्वितीय सुनील गुर्जर मालपुरा, 19 से 30 मेन्स डबल्स में प्रथम रोहित और पीयूष , द्वितीय ऋषभ और विपिन, 30 तो 40 मेल्स सिंगल्स में प्रथम सतवीर गुर्जर, द्वितीय जय प्रकाश यादव, 30 से 40 मेंन्स डबल्स में प्रथम ऋषभ और विपिन, द्वितीय सतवीर और अल्तमश खान, 40 प्लस मेन्स सिंगल्स में प्रथम तरुण, द्वितीय डॉ. गौरव व्यास, 40 प्लस मेंस डबल्स में प्रथम रणवीर और तरुण, द्वितीय सत्यनारायण चौधरी केकड़ी घोषित हुए। जबकि विजय शारदा, गर्ल्स कैटेगरी में प्रथम आयुषी सिंह द्वितीय समीक्षा शर्मा तृतीय आध्या जैन, चतुर्थ अद्विका सिंह रहे। इस प्रतियोगिता में आसपास के करीब 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विजेताओं को सम्मानित किया
प्रतिभागियों को ट्राफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच रैफरी संजय सिंह, नवीन शर्मा एवं जयप्रकाश यादव के निर्देशन में करवाए गए। इस दौरान देवली बैडमिंटन क्लब सभी सदस्यों मुकेश मीणा, सीआईएसएफ के लक्ष्मण रेड्डी, जिम ट्रेनर सावन, राजेन्द्र मीणा, महेंद्र सैनी, भूपेंद्र मीणा, रणवीर सिंह, आशाराम मीणा, अक्षय जिंदल, ज्ञानसिंह, रामपाल मीणा, शंकर मीणा, राजेश गर्ग, मुकेश मीणा समेत सभी ने मिलकर सहयोग किया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक एक दिन में सबसे अधिक मैच खेलने का अवार्ड (16 मैच) डॉ. गौरव व्यास को दिया गया। देवली इंडोर स्टेडियम में हुए बैडमिंटन टूर्नामेंट में ईओ सुरेश मीणा ने पूरा सहयोग किया। वहीं बैडमिंटन क्लब ने मई 2026 में अगला डे नाईट टूर्नामेंट करने की भी घोषणा की।



