Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री क्षत्रिय खटीक समाज की बैठक रविवार को परमानंद भारती आश्रम में आयोजित की गई, जिसमें समाज के उत्थान और कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष रमेश खींची ने की। इस दौरान समाज के विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में समाज हित में बड़ा निर्णय लेते हुए फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के उद्देश्य से मृत्युभोज की प्रथा को सर्वसम्मति से पूरी तरह बंद करने का संकल्प लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को सुधारने और युवाओं को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष बल दिया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है, लिहाजा हर परिवार को अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
इस दौरान बैठक में स्वामी अमित भारती, अध्यक्ष रमेश खींची, बालू चंदेल, रोहित चंदेल, निहालचंद, चेतन, भेरू चंदेल, सत्यनारायण, लादूलाल और नंदलाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।


