Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रयुक्त होने वाले इलेक्ट्रॉनिक कांटों का समय पर सत्यापन और मुद्रांकन (मोहर) करवाना जरूरी है। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
व्यापार महासंघ अध्यक्ष देवली पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि विधिक माप विज्ञान विभाग के नियमों के तहत यह प्रक्रिया अनिवार्य है। वर्तमान में इसके लिए निर्धारित सरकारी शुल्क जमा करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। व्यापार महासंघ अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित व्यापारी फीस जमा करने के लिए अरशद हुसैन से उनके मोबाइल नंबर 7627088963 पर संपर्क कर सकते हैं। यह काम एलएमओ ऑफिसर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न किया जाएगा। शुल्क जमा होने के बाद कांटों पर मोहर लगाने का कार्य शहर के अग्रवाल विश्रामगृह में आयोजित शिविर के दौरान किया जाएगा। जिसकी निश्चित तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
अध्यक्ष ने व्यापारियों से कहा कि असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपनी फीस जमा करवाकर रसीद प्राप्त कर लें, ताकि शिविर के दौरान उनका कार्य सुगमता से हो सके।


