Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कड़ाके की ठंड को देखते हुए जन सेवा समिति ने जरूरतमंदों को सर्दी से राहत दिलाई है। समिति सदस्य लोकेश सेन ने बताया कि एजेंसी एरिया और नेवर बाग क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को कंबल वितरित किए गए।
इस दौरान भंवरलाल नायक, त्रिलोक शर्मा, रघुराज सिंह शक्तावत, राजू नायक, कांता नायक, संतोष राठौड़ और हरिनारायण दाधीच सहित मौजूद रहे। उधर, नासिरदा क्षेत्र के ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा को ‘पीएम श्री’ योजना में चयनित करने की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पंचायत समिति के पूर्व प्रधान बनवारी लाल चौधरी को विधायक राजेंद्र गुर्जर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का तर्क है कि डूब क्षेत्र की 8 पंचायतों में करीब एक लाख की आबादी होने के बावजूद यहाँ एक भी पीएम श्री स्कूल नहीं है, जिससे शिक्षा का स्तर पिछड़ रहा है।
ज्ञापन देने में ओमप्रकाश माली, मनोज शर्मा, बनवारी धाकड़, एडवोकेट सत्यनारायण धाकड़, प्रधान गुर्जर, रामधन वर्मा, मनोज खांडल और रतन माहेश्वरी शामिल थे।


