Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला स्थित मंदिर में विराजमान भगवान श्री चारभुजानाथ के सोमवार को पौष बड़े का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की गई।
आयोजन के दौरान मंदिर में विशेष श्रृंगार और भजन कीर्तन का उत्साह देखते ही बना। मंदिर पुजारी अनुज के अनुसार सुबह ठाकुरजी का विभिन्न रंगों वाली आकर्षक मल्टी कलर पोशाक से मनमोहक श्रृंगार किया गया। आयोजन के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बैठकर ठाकुरजी के सम्मुख मधुर भजन-कीर्तन किए। शाम को मंदिर में विशेष प्रसादी के रूप में हलवा और दाल के पकौड़े (पौष बड़े) तैयार कर भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

पुजारी ने बताया कि कड़ाके की सर्दी के बीच ठाकुरजी को गर्म प्रसादी का भोग लगाने की यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है, जिसमें समाज के सभी लोगों ने भाग लिया।


