Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अग्रवाल समाज चौरासी का त्रिवार्षिक अधिवेशन रविवार को अग्रवाल सेवा सदन (डिग्गी) में आयोजित हुआ।
इसमें समाज के प्रबुद्ध व वरिष्ठ जनों ने भाग लिया। इस अधिवेशन में प्रबन्ध कमेटी अग्रवाल समाज चौरासी का चुनाव हुआ। इस चुनाव में प्रबन्ध कमेटी अग्रवाल समाज चौरासी के उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार जैन (मोतीपुरा) देवली को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। जबकि अग्रवाल समाज चौरासी के ब्लॉक अध्यक्ष पर पंकज जैन सर्राफ (देवली) को मनोनित किया गया। जिनका समाज के लोगों ने माल्यार्पण और साफा बंधाकर स्वागत किया। यह जानकारी महासमिति के सदस्य सुरेश जैन (केकडी) ने दी।



