Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय वंशिका करियर इंस्टीट्यूट की ओर से सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम संस्थान द्वारा पूर्व में आयोजित की गई ‘प्री-एनटीटी’ प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए रखा गया।
परीक्षा में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को संस्थान की ओर से पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस विशेष परीक्षा में क्षेत्र की 100 से अधिक महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया था। संस्थान के संचालक दिनेश कुमार राव ने उपस्थित महिलाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ‘एनटीटी’ और ‘ईसीसीई’ डिप्लोमा कोर्स बारहवीं पास महिलाओं के लिए भविष्य संवारने का बेहतरीन अवसर है। यह डिप्लोमा बाल वाटिका और आंगनबाड़ी शिक्षक भर्ती सहित महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं के लिए अनिवार्य पाठ्यक्रम है।
संचालक ने बताया कि इच्छुक महिलाएं संस्थान में आकर इस पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकती हैं।


